SSC CHSL भर्ती 2026: हर साल लाखों छात्र बारहवीं पास करने के बाद यही सोचते हैं कि अब आगे क्या करें, कोई निजी कंपनी में नौकरी ढूंढता है तो कोई सरकारी परीक्षा की तैयारी में जुट जाता है। ऐसे ही छात्रों के लिए कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC हर साल एक भर्ती निकालता है, जिसका नाम है CHSL — Combined Higher Secondary Level. इस बार भी आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, और सोशल मीडिया से लेकर कोचिंग सेंटरों तक हर जगह यही चर्चा का विषय बना हुआ है।

कितनी सीटें निकली हैं

आयोग की तरफ से फिलहाल करीब ढाई हजार के आसपास पदों का अनुमान बताया गया है। हालांकि यहां एक बात समझनी जरूरी है , यह आंकड़ा अभी अस्थायी है। जैसे जैसे अलग अलग विभागों से खाली पदों की सही जानकारी आयोग को मिलेगी, वैसे-वैसे अंतिम संख्या तय होगी। तो अगर आपको लगे कि आगे चलकर सीटें बढ़ भी सकती हैं, तो यह सोच गलत नहीं है , पिछले सालों में ऐसा देखा भी गया है।

नौकरी मिलेगी किन पदों पर

इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को मुख्य रूप से तीन तरह के पदों पर नियुक्ति मिलती है , लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर। ये सभी पद केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और कार्यालयों में होते हैं, यानी नौकरी लगने के बाद पोस्टिंग देश के किसी भी हिस्से में हो सकती है।

SSC CHSL भर्ती 2026

फॉर्म भरने की टाइमलाइन समझ लीजिए

आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह लगभग एक महीने तक चलेगी। जो लोग जल्दबाजी में आखिरी दिन फॉर्म भरने की सोचते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि ऐसा बिल्कुल न करें , वेबसाइट पर आखिरी दिनों में भारी ट्रैफिक की वजह से अक्सर सर्वर धीमा पड़ जाता है और कई छात्रों का फॉर्म अटक जाता है। फीस जमा करने की एक अलग डेडलाइन होती है, जो आवेदन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले खत्म हो जाती है। इसके कुछ दिन बाद एक करेक्शन विंडो भी खुलती है, जहां फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारा जा सकता है ,तो अगर जल्दबाजी में कोई डिटेल गलत भर भी दें, तो घबराने की जरूरत नहीं।

कौन कर सकता है आवेदन

सबसे पहली शर्त यही है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास की हो। उम्र की बात करें तो न्यूनतम 18 और अधिकतम 27 साल रखी गई है। हां, आरक्षित वर्ग के छात्रों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट का लाभ मिलता है, इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपनी कैटेगरी के हिसाब से सही उम्र सीमा जरूर जांच लें।

फीस कितनी लगेगी

सामान्य वर्ग के छात्रों को आवेदन शुल्क के तौर पर सौ रुपये देने होते हैं। वहीं महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के छात्रों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।

एक बात जो अक्सर छात्र भूल जाते हैं

अगर आपने पुरानी वेबसाइट पर कभी रजिस्ट्रेशन करवाया था, तो ध्यान रखिए कि इस बार वह पुरानी रजिस्ट्रेशन आईडी काम नहीं करेगी। आयोग ने अपनी वेबसाइट को अपडेट किया है, इसलिए नए पोर्टल पर दोबारा से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। बहुत से छात्र यह बात नजरअंदाज कर देते हैं और आखिरी समय में परेशान होते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि फॉर्म भरने से पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर लें।

चयन प्रक्रिया कैसी रहेगी

पूरी भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा का होगा, जो एक घंटे की होती है। इसके बाद दूसरा टियर आता है, और अंत में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होती है। एक जरूरी बात यह भी है कि गलत उत्तर देने पर अंक भी कटते हैं, तो परीक्षा के दौरान अंदाजे से जवाब देने की बजाय सोच-समझकर ही उत्तर चुनें।

अगर आप या आपके आसपास कोई ऐसा छात्र है जो बारहवीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो यह मौका हाथ से जाने न दें। आवेदन की प्रक्रिया अभी चल रही है, इसलिए समय रहते सारी जानकारी इकट्ठा करके फॉर्म भर लेना ही समझदारी होगी। Read More On Website:- KhabarFact.in – लेटेस्ट न्यूज़, ट्रेंडिंग, फाइनेंस और मनोरंजन अपडेट्स’

https://ssc.gov.in/: SSC CHSL भर्ती 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल

प्रश्न 1: SSC CHSL परीक्षा में कितनी बार अटेम्प्ट दे सकते हैं?

इस परीक्षा के लिए अटेम्प्ट की कोई सीमा तय नहीं है। जब तक उम्मीदवार तय उम्र सीमा के दायरे में आता है, वह हर साल फॉर्म भर सकता है।

प्रश्न 2: क्या यह परीक्षा हिंदी में भी दी जा सकती है?

हां, परीक्षा द्विभाषी होती है, यानी उम्मीदवार अपनी सुविधा अनुसार हिंदी या अंग्रेजी में से कोई भी भाषा चुन सकते हैं।

प्रश्न 3: टियर-1 परीक्षा में सेक्शन वाइज टाइमिंग होती है क्या?

नहीं, पूरी परीक्षा के लिए कुल साठ मिनट का समय मिलता है और इसमें किसी भी सेक्शन के लिए अलग से समय सीमा तय नहीं है।

प्रश्न 4: पुराना रजिस्ट्रेशन (OTR) क्यों काम नहीं करेगा?

आयोग ने अपनी वेबसाइट अपडेट की है, इसलिए पहले की पुरानी वेबसाइट पर बना रजिस्ट्रेशन नई वेबसाइट पर मान्य नहीं है। नया रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

प्रश्न 5: फॉर्म में गलती हो जाए तो क्या सुधार सकते हैं?

हां, आवेदन की अंतिम तारीख के बाद एक तय समय के लिए करेक्शन विंडो खुलती है, जहां उम्मीदवार अपने फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं।

By IRFAN

hey, my iam irfan. iam founder of :- khabarfact.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *